आज समाचार

स्कोडा ने छह माह में बेची 36194 से ज्यादा गाडिय़ां

मुंबई

स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारत में अपने 25 साल के सफर में अब तक की सबसे ज्यादा छमाही बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने 2025 की पहली छमाही में 36194 से अधिक गाडिय़ां बेचने का नया रिकॉर्ड बनाया है। स्कोडा इस साल भारत में अपनी 25वीं और दुनिया भर में 130वीं वर्षगांठ मना रही है और तेजी से आगे बढ़ रही है।

इस उपलब्धि के बारे में स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि हमारी ऐतिहासिक अद्र्धवार्षिक बिक्री दिखाती है कि भारत में ग्राहकों ने स्कोडा के प्रोडक्ट्स एवं सेवाओं को मजबूती से अपनाया है। 2025 की पहली छमाही में 36194 से अधिक गाडिय़ां बेचकर कंपनी भारत में सात शीर्ष ऑटोमोटिव ब्रांड्स में शामिल हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button