आज समाचार

समय से पहले लोन चुकाने पर अब नहीं लगेगा चार्ज

नई दिल्ली-रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने लोन लेने वालों को राहत दी है। दरअसल, आरबीआई ने फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट वाले लोन पर प्री-पेमेंट चार्ज खत्म करने का फैसला किया है। रिजर्व बैंक का यह नया नियम पहली जनवरी, 2026 से लागू होगा। अगर कोई व्यक्ति समय से पहले अपने लोन को थोड़ा या पूरा चुकाता है, तो बैंक ये चार्ज वसूलते थे।

नया नियम सभी बैंकों और नॉन-बैंकिंग फायनांस कंपनियों एनबीएफसी समेत रेगुलेटेड इंस्टीट्यूशंस के लिए अनिवार्य रहेगा। इससे करोड़ों लोन लेने वाले लोगों, खासकर होम लोन और एमएसई लोन लेने वालों को सीधा फायदा मिलेगा। इस फैसले से उन व्यक्तियों को फायदा मिलेगा , जिन्होंने नॉन कॉमर्शियल काम के लिए फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button