आज समाचार

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का ऐलान, शिक्षा के साथ मार्केटिंग करेंगे छात्र

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज घोषणा की कि स्कूली शिक्षा के दौरान विद्यार्थियों को अपना स्टार्टअप स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार अगले सत्र 2026-27 से पंजाब युवा उद्यमी योजना के तहत सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को व्यवसाय और मार्केटिंग में कौशल शिक्षा प्रदान करेगी। बिजनेस ब्लास्टर्स एक्सपो 2025 को संबोधित करते हुए बैंस ने कहा कि ऐसे समय में जब हजारों आवेदक नौकरी पाने की होड़ में हैं, पंजाब सरकार ने एक नई भावना पैदा करके रोजगार के नए अवसरों का माहौल बनाया है। बिजनेस ब्लास्टर्स एक्सपो 2025 के तहत छात्रों को नौकरी चाहने वालों के बजाय नौकरी देने वाले बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है क्योंकि पंजाब सरकार सभी प्रतिभाशाली छात्रों को हर तरह की सहायता के साथ-साथ वित्तीय और तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगी। बिजनेस ब्लास्टर्स एक्सपो 2025 का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब भर के सरकारी स्कूलों से चुने गए 10 विद्यार्थी.नेतृत्व वाले उपक्रमों ने शार्क टैंक स्टाइल शोकेस में सरकारी नेताओं, उद्योगपतियों, स्टार्टअप संस्थापकों और शिक्षाविदों के सामने अपने व्यावसायिक विचारों को प्रदर्शित किया। इस दौरान सभी टीमें अपने सपनों को साकार करने के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने में सफल रहीं।

शेष 30 टीमों ने भी एक्सपो स्टॉल पर अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इनोवेशन लैब स्थापित करने के लिए 17 लाख रुपए का निवेश किया गया है, जहां विद्यार्थी अब आईआईटी के सहयोग से अपने उत्पाद विकसित कर सकेंगे। पंजाब युवा उद्यमी योजना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विद्यार्थी उद्यमिता का एक नया युग शुरू किया है और इसे राज्य के 30 स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है, जहां विद्यार्थियों को अपने व्यावसायिक विचार पेश करने का मौका दिया गया। एक अनूठा उदाहरण सरकारी मुल्लांपुर दाखा स्कूल की बीपीएल परिवार की लडक़ी का है, जिसने सजावटी फूलों के गमले बनाकर लुधियाना में 20 गुना कीमत पर बेचे। इसी तरह मेरे अपने निर्वाचन क्षेत्र का एक युवा अब गुरुग्राम से टी-शर्ट खरीदता है और उन्हें इंस्टाग्राम के माध्यम से बेचता है, जिससे वह आसानी से 50000 रुपए प्रति माह कमा लेता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की शीर्ष 10 टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने अभिनव उत्पादों का प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button