आज समाचार

दस महीने में 55 लाख का फ्रॉड, कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने इश्योरेंस एजेंट के साथ मिलकर किया घपला, केस दर्ज

गांव मैहना में कंपनी के मोगा के ब्रांच मैनेजर व बीमा पॉलिसी करने वाले ने मिलकर दस महीने में 55 लाख रुपए का कंपनी के साथ घपला किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना मैहना के एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि गांव मैहना निवासी हरिदंर सिंह कंपनी में हैड अकाउंट के तौर पर नौकरी करता है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी कंपनी में कुलविंदर सिंह निवासी गांव सिंघा वाला जिला मोगा कंपनी की मोगा ब्रांच इंचार्ज के तौर पर नौकरी करता था। जबकि उसके साथ विशाल अरोड़ा निवासी पिपल वाला चौंक मोगा कंपनी में पुरानी गाडिय़ों में बीमा करने का काम करता है। शिकायतकर्ता ने कहा कि सितंबर 2024 में एक ग्राहक को गाड़ी दी थी।

उसकी राशि काटने के बाद उनको शक होने पर जांच के बाद पता चला कि उक्त दोनों ने मिलकर लगभग 55 लाख रुपए की जाली रसीद काट कर रुपए खुद हड़प कर गए। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर कुलविंदर सिंह व विशाल अरोड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मोगा में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पकडी़, आरोपी गिरफ्तार

मोगा। पुलिस द्वारा चोरी की रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना धर्मकोट के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करने दौरान मुखबिर की सूचना पर कस्बा धर्मकोट में शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी लेने पर चोरी की रेत से भरी हुई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेने के बाद पता चला कि 350 फुट रेत भरी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button