आज समाचार

छत्तीसगढ़ का सियासी सोमवार : रायपुर में मल्लिकार्जुन खडग़े का वार, मैनपाट में बीजेपी ने लगाई क्लास

रायपुर। रायपुर में आयोजित ‘किसान, जवान और संविधान’ जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि मोदी दो टांगों से चल रहे हैं। मोदी की एक टांग आंध्र की टीडीपी है और दूसरी बिहार के नीतीश कुमार। इनमें से कोई भी हिली तो मोदी जी गिर जाएंगे। खडग़े ने कहा कि केंद्र सरकार भय और झूठ फैलाकर देश पर राज कर रही है। ये लोग हर जगह मिलकर गरीबों को लूटने और डराने का काम कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है, मर-मिटने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है।

मैनपाट में बीजेपी ने लगाई क्लास

मैनपाट। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मैनपाट में बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत कर दी है, जिसके समापन समारोह में अमित शाह भी शामिल होंगे। प्रशिक्षण शिविर में बीजेपी के सभी 10 लोकसभा सांसद और 44 विधायक शामिल हुए, इसके अलावा बीजेपी संगठन के भी कई नेता शामिल हुए। सात से नौ जुलाई तक चलने वाले इस शिविर में सांसद और विधायकों को अहम टिप्स दिए जाएंगे, जो आने वाली रणनीति के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं। बीजेपी राष्ट्रीय नेता संगठन और सरकार दोनों का ही फीडबैक लेने की तैयारी में हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button