आज समाचार
बरसाती नाले में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक बरसाती नाले में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। सोहागपुर थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा रोहनिया गांव में हुआ, जहां कल देर शाम यादव परिवार के तीन बच्चे डूब गए। सूत्रों के अनुसार यादव परिवार के साहिल (9) शौर्य (7) और शिवलाल (10) खेलते खेलते नाले के पास पहुंच कर नहाने उतर गये। घर नहीं पहुंचने पर जब खोज-बीन की गई तो तीनों के कपड़े नाले के किनारे पर मिले। कुछ ही समय में पुलिस ने शव बरामद कर लिए।





