माहिलपुर में तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 416 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ किए काबू, केस दर्ज

माहिलपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं सहित तीन को 416 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अधीन मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी अनुसार चौकी इंचार्ज सैला ओंकार सिंह ने पुलिस पार्टी सहित जस्सोवाल टी पॉइंट पर आ रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को देख पीछे मुडऩे की कोशिश की तो पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी पुत्र सीता राम निवासी सरदुल्लापुर थाना माहिलपुर बताया उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 110 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
दूसरे मामले में एएसआई चतविंदर सिंह व पुलिस पार्टी माहिलपुर लंगेरी रोड से भारटा गांव की और जा रही थी तो सामने से आ रही दो महिलाओं ने पुलिस को देखकर लिफाफा नीचे फेंक दिया और पीछे की तरफ जाने लगी पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें रोककर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम कैलाश कौर पत्नी कश्मीरी लाल निवासी बीडीओ कालोनी माहिलपुर व दूसरी ने अपना नाम ऊषा रानी पत्नी मुख्तयार सिंह निवासी लंगेरी रोड माहिलपुर बताया। कैलाश कौर द्वारा फेंके लिफाफे से 123 ग्राम व ऊषा रानी द्वारा फेंके लिफाफे से 183 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। इस संबंध में तीनों के खिलाफ थाना माहिलपुर में मुकदमे दर्ज किए गए है।








