आज समाचार
मोहाली में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, लोगों से की 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी, छह ठग किए गिरफ्ता

मोहाली
मोहाली पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 06 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक पीबीआईद्ध दीपिका सिंह के अनुसार मोहाली के फेज-8.बी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में रोहित मेहरा नाम का एक शख्स यह अवैध कॉल सेंटर चला रहा था। सेंटर को शुरू हुए अभी 8-10 दिन ही हुए थे, लेकिन इतने कम समय में ही गिरोह करीब 20000 डॉलर करीब 16 लाख रुपए की ठगी कर चुका था। उन्होंने बताया कि एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस के निर्देश पर पुलिस ने ऐसे तत्वों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। इस दौरान 06 आरोपियों को 06 लैपटॉप और 03 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी गूगल ऐड के जरिए विदेशी नागरिकों को फंसाते थे और झूठे मैसेज या पॉा अप के जरिए बताते थे कि उनके कम्प्यूटर या लैपटॉप में कोई तकनीकी खराबी है। फिर उन्हें अपने नंबरों पर कॉल करने के लिए कहा जाता था, ठगी के जाल में फंसे लोगों को एंटी वायरस या सिस्टम अपडेट के नाम पर एप्पल या वॉलमार्ट गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए कहा जाता था, जिसके कोड लेकर उनसे ठगी की जाती थी। इस कॉल सेंटर का मास्टरमाइंड एलेक्स नाम का व्यक्ति है, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस संबंध में मुकदमा थाना फेस-1 एसएएस नगर पंजीकृत किया गया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों में रोहित मेहरा, अनवर रोड्रिग्स, सोमदेव, बुद्ध भूषण कामले, एथनी गोम्स पुत्र और जितेश कुमार पुत्र दविंदर शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि बरामद 6 लैपटॉप, 3 मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है। एसपी के अनुसारए मोहाली पुलिस ने इस बड़े घोटाले का पर्दाफाश करके यह साबित कर दिया है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उनके बैंक लेनदेन और डेटा की जांच जारी है और और पीडि़तों की पहचान की जा रही है। इस अवसर पर डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह रंधावा और डीएसपी साइबर क्राइम एवं फोरेंसिक रुपिंदर दीप कौर सोही भी उपस्थित थीं।








