मोहाली के विकास पर खर्चे 2500 करोड़

मोहाली
सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संगठन दलित चेतना मंच पंजाब द्वारा शुक्रवार यहां फेज नौ स्थित होटल मैजेस्टिक में शिरोमणि अकाली दल के नव-नियुक्त जिला प्रधान मोहाली परविंदर सिंह सोहाना को सम्मानित करने के लिए एक प्रभावशाली सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परविंदर सिंह सोहाना को श्री साहिब और सिरोपाओ भेंट कर सम्मानित किया गया। जथेदार परविंदर सिंह सोहाना ने अपने संबोधन में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की दूरदर्शी सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलों और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्य हुआ। उन्होंने कहा अकाली सरकार ने दलित समाज के लिए कई योजनाएं लागू कीं जिससे इस वर्ग को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूती मिली लेकिन मौजूदा सरकार ने इन योजनाओं को बंद कर गरीब वर्ग के साथ धोखा किया है।








