पुलिस फायरिंग में तस्कर घायल, अमृतसर के गेट हकीमां में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़

अमृतसर
अमृतसर के गेट हकीमां इलाके में पुलिस और नशा तस्करों के बीच एनकाउंटर हुआ। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तस्कर को घायल हालत में दबोच लिया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मौके पर पहुंच जांच की और आरोपी के बैकवर्ड व फारवर्ड लिंकेज का पता लगाने के आदेश दिए हैं। घटना थाना गेट हकीमां के अंतर्गत आने वाली दाना मंडी की है। पुलिस ने यहां सुरक्षा के लिए नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार एक नशा तस्कर मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश कीए लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हुआ और पकड़ा गया।घायल तस्कर की पहचान बिक्रमजीत सिंह निवासी भकना के रूप में हुई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। ये आरोपी पहले भी कई मामलों में वांटेड है। कुछ महीने पहले पुलिस ने घरिंडा के अंतर्गत आते गांव में नेष्टा में पुलिस पर फायरिंग की थी। इस दौरान भी पुलिस ने नाका लगा रखा था और जब आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग की दी। इसमें एक राहगीर की मौत हो गई थी। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बीते माह ही पकड़ा था।








