खेल

यूथ एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में खेलेंगी हिमाचल की सात बेटियां

हैंडबॉल में एक बार फिर मोरसिंघी अकादमी के खिलाडिय़ों ने धाक जमाई है। मोरसिंघी हैंडबॉल अकादमी की सात महिला खिलाड़ी यूथ एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगी। चीन में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि हिमाचल की बेटी कनिष्का को टीम की कप्तानी मिली है। 11वीं महिला एशियन यूथ चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 27 जुलाई तक चीन में होगा।

टीम में नेहा चौहान, कनिष्का, गरिमा, मुस्कान, शिक्षा, रिद्धिमा, शिवानी देवी शामिल हैं। चीन जाने वाली महिला टीम के साथ अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सचिन चौधरी हैड कोच होंगे। इसके अलावा मनीषा बिनॉय, नवीन पुनिया होंगे। टीम को मोनिका शर्मा फिजियोथैरेपिस्ट के तौर पर अपनी सेवाएं देंगी। उधर, मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी अकादमी की कोच एवं संचालक स्नेहलता ने एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाडिय़ों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button