आज समाचार

6300mAh बैटरी के साथ Realme C71 भारत में लांच, कीमत 8 हजार से भी कम

नई दिल्ली। Realme ने भारत में अपना नया सस्ता 5जी Realme C71 लांच कर दिया है। फोन की कीमत 8000 रुपए से भी कम है। फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और 6जीबी की रैम मिलती है। इसके अलावा फोन में 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिसका मतलब है कि Type-C to C केबल के जरिए इस डिवाइस से दूसरा डिवाइस चार्ज किया जा सकता है। Realme C71 को दो कॉन्फिगरेशन में लांच किया गया है। फोन की कीमत की बात करें तो इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,699 रुपए, जबकि 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,699 रुपए है। यह सी ब्लू और ऑब्सीडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में Flipkart पर उपलब्ध होगा।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Realme C71 5G Android 15-बेस्ड Realme UI पर काम करता है, जिसमें कुछ AI फीचर्स को भी शामिल किया गया है। इसमें 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1,604 पिक्सल है और पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 725 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। यह ऑक्टा कोर Unisoc T7250 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज को जोड़ा गया है।

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme C71 के रियर कैमरा सेटअप में 50MP का AI सपोर्टेड कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,300mAh की बैटरी दी गई है। दावा किया गया है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगातार 9 घंटे तक गेमिंग टाइम दे सकती है। इसके अलावा, यह 1.5 मीटर से गिरने पर भी सुरक्षित रहने का दावा करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में Beidou, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, GLONASS, गैलीलियो, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button