मनोरंजन

Instagram पर रील देखने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, आ रहा यह नया फीचर

अगर आप भी Instagram पर रील देखने के शौकीन हैं और आप भी रील्स देखने के लिए बार बार स्क्रॉल करने से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको Instagram पर रील देखने के लिए अपने हाथों से स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं होगी। अब अपने आप ही रील स्क्रॉल हो जाएगी। दरअसल प्लेटफॉर्म एक नए ऑटो स्क्रॉल फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इससे यूजर्स को रील्स स्क्रॉल करने के लिए अपनी ऊंगली या अंगूठा उपयोग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और रील्स लगातार चलती रहेंगी। फिलहाल यह फीचर्स सभी के लिए नहीं आया है। कुछ सीमित संख्या में यूजर्स और क्रिएटर्स को यह फीचर्स देखने को मिला है। इससे पता चलता है कि इंस्टाग्राम इस फीचर की सीमित यूजर्स के साथ टेस्टिंग कर रहा है।

बता दें कि Instagram का ऑटो स्क्रॉल फीचर अगली रील चलाने के लिए ऑटो स्वाइप (ऊपर की ओर) करता है। अगर यूजर्स किसी रील को दोबारा देखना चाहते हैं तो उसके लिए फिर से ऊपर स्क्रॉल कर सकते हैं। जब एक रील खत्म हो जाएगी तो फिर अगली रील खुद से चलने लगेगी। हालांकि, प्लेटफॉर्म पर यह फीचर डिफॉल्ट तौर पर बंद रहता है। यूजर्स शेयर आइकन के नीचे 3 डॉट्स मीनू दबाकर और ऑटो स्क्रॉल टॉगल को ऑन करके इसे चालू कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button