आज समाचार
2021 और 2025 के बीच बनी कारों में तकनीकी खराबी, आपके पास कौन सा मॉडल है

2021 और 2025 के बीच बनी कारों में एक खराबी आ गई है, जिसके चलते कंपनी ने इन कारों को रिकॉल करने का ऐलान किया है। यह गाडिय़ां फॉक्सवेगन और स्कोडा की हैं, जिनकी सीट बैल्ट में दिक्कत आई है, जिसके चलते कंपनी ने इन कारों को रिकॉल करने का ऐलान किया है। कुल 1821 कारों को रिकॉल किया गया है।
एसआईएएम की रिपोर्ट के अनुसार तकनीकी गड़बड़ के चलते यह फैसला लेना पड़ा है। जिन गाडिय़ों को रिकॉल किया गया है, उनमें स्कोडा काइलैक, कुशक और स्लाविया के अलावा फॉक्सवैगन वर्टस और टाइगून मॉडल हैं। बताया जा रहा है कि इन कारों की पिछली सीट बैल्ट की फ्रेम में दरार हो सकती है। साथ ही बेल्ड के कुछ पुर्जों में भी खराबी है, जिन्हें बदलने के लिए कंपनी ने इन गाडिय़ों को रिकॉल किया है। इसके चलते स्कोडा ने 860 और फॉक्सवैगन ने 961 गाडिय़ां शामिल हैं।








