आज समाचार

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ

चंडीगढ़  /श्री आनंदपुर साहिब, 28 जुलाई

हिंद की चादर नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की वसाई नगरी श्री आनंदपुर साहिब के चप्पे-चप्पे की सफाई के लिए हर वार्ड, सड़क, गली और मोहल्ले में सफाई अभियान चलाया जाएगा। गुरु साहिब के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समारोहों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे इलाके को पूरी तरह से साफ-सुथरा रखा जाएगा। इसके लिए नगर परिषद, अन्य विभागों और स्थानीय निवासियों का सहयोग लिया जाएगा ताकि शहर को साफ-सुथरा रखा जा सके। साप्ताहिक मेगा सफाई अभियान चलाकर गुरु नगरी के चप्पे-चप्पे की सफाई की जाएगी।

यह बात पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में अरदास के बाद शुरू हुए सफाई अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व से पहले श्री आनंदपुर साहिब के हर कोने की सफाई की जाएगी। आज कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस नंगे पांव गुरु नगरी की सड़कों और बाज़ारों में सफाई कर रहे थे। उनके साथ एसडीएम जसप्रीत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी और नगर परिषद अध्यक्ष हरजीत सिंह जीता व कोंसलर, नगर परिषद के कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस सफाई कार्य में जुटे हुए थे।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि 2022 में गुरु साहिब के आशीर्वाद से इस क्षेत्र की संगत ने उन्हें इस हलके की सेवा का जिम्मा सौंपा है, यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने श्री आनंदपुर साहिब से जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई और दिल्ली जाकर अपनी शहादत दी। भाई जैता जी बाबा जीवन सिंह जी नौवें गुरु का शीश श्री आनंदपुर साहिब लाए और जिस स्थान पर श्री गुरु तेग बहादुर जी का शीश रखा गया, वह गुरुद्वारा सीस गंज साहिब है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button