सेना उपप्रमुख सुब्रमणि रिटायर, लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह आज संभालंगे कमान

नई दिल्ली
भारतीय सेना और नौसेना में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। पहली अगस्त को लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह अगले थल सेना उपप्रमुख का पद संभालेंगे। उनका 35 साल से भी ज्यादा का शानदार करियर रहा है। वह इस पद पर लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले साल पहली जुलाई को यह जिम्मेदारी संभाली थी। सेना उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 39 वर्ष की उल्लेखनीय सेवा के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए।
वहीं, नौसेना में भी एक बड़ा फेरबदल हुआ है। नौसेना उपप्रमुख, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, अब पश्चिमी नौसेना कमान के अगले फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बनेंगे। उन्होंने पहली मई, 2024 को नौसेना उप प्रमुख का पद संभाला था। उनकी जगह वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन लेंगे, जो पहली अगस्त को नए नौसेना उप प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे।