अंबाला-चंडीगढ़ एनएच पर पलटा ऑटो,तीन लोग घायल

डेराबस्सी
अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेराबस्सी से पहले भूषण फैक्टरी के पास बुधवार रात अंधेरे में एक तिपहिया वाहन सडक़ पर पलट गया। हादसे में एक छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए। जबकि तिपहिया वाहन चकनाचूर हो गया। सभी घायलों को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए राजमार्ग पर यातायात बंद रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ। अंबाला की ओर जा रहे ऑटो में चालक विजय पुत्र रूप चंद निवासी गांव मिलवा कुरुक्षेत्र के अलावा 16 वर्षीय जिया पुत्र सुभाष निवासी दप्पर और विशाल पुत्र भाग राम निवासी वार्ड 12, लालड़ू सवार थे।
अंबाला चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूषण फैक्ट्री के पास एक राहगीर को बचाने के चक्कर में एक तिपहिया वाहन असंतुलित होकर पलट गया। इसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची सडक़ सुरक्षा बल प्रभारी जसविंदर सहित पुलिस टीम ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचाया और बाद में हाइड्रा की मदद से तिपहिया वाहन को किनारे कर अंबाला चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल किया। डेराबस्सी पुलिस अस्पताल पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।