आज समाचार
20 करोड़ रुपए से टैक्स वसूला, मोहाली में नगर निगम ने 31 जुलाई तक बकाया राशि की रिकवर

नगर निगम मोहाली ने सरकार द्वारा संपत्ति कर संग्रह के लिए घोषित एकमुश्त निपटान ओटीएस योजना के तहत लगभग 20 करोड़ रुपए की वसूली सफलतापूर्वक की है। यह उपलब्धि 31 जुलाई 2025 की अंतिम तिथि तक हासिल कर ली गई है। इसकी जानकारी देते हुए नगर निगम मोहाली के आयुक्त परमिंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि संपत्ति कर बकाया से प्राप्त राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना अधिक है। नगर निगम मोहाली संपत्ति कर शाखा के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी डा. संजीव कंबोज ने कहा कि बकाया करों का यह असाधारण संग्रह नगर निगम कर्मचारियों के अथक समर्पण का परिणाम है जिन्होंने करदाताओं को समय पर भुगतान और सहायता सुनिश्चित करने के लिए देर रात पिछले दो दिनों में रात 12 बजे तक तक काम किया। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान की सफलता में उनके समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उन्होंने कहा कि मोहाली के ये सभी व्यावसायिक संपत्ति मालिक जिन पर लंबे समय से कर बकाया था निगम अधिकारियों के प्रोत्साहन से अपने बकाया का भुगतान करने के लिए आगे आए और कर बकाया माफी की सरकार की पहल पर ज़ोरदार प्रतिक्रिया देते हुए खुद को जि़म्मेदार नागरिक साबित किया। आयुक्त ने आगे कहा कि नगर निगम इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने मेहनती कर्मचारियों और कर समर्थक जनता का तहे दिल से धन्यवाद करता है।