आज समाचार

महिलाओं को मिलेगा अधिक लोन

नई दिल्ली

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों का खरीफ सीजन में ज्यादा से ज्यादा नामांकन करने और ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वयं सहायता समूहों की सदस्य बहनों की तरक्की के लिए उन्हें अधिक लोन देने के संबंध में सभी बैंकों व राज्य सरकारों की वर्चुअल बैठक ली। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि वे महिलाओं को लोन देने के लिए फोकस कर कवरेज बढ़ाएं। साथ ही दूरदराज व दुर्गम क्षेत्रों पर भी फोकस करके काम करें।

उन्होंने निर्णय लिया कि वर्तमान खरीफ सीजन के फसल बीमा में ज्यादा से ज्यादा किसानों को सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए 16 से 30 अगस्त तक देशभर में अभियान चलाया जाएगा। शिवराज ने बैंकों की और कहा कि 11 लाख करोड़ का लोन स्वयं सहायता समूहों को मिल चुका है। आज सेल्फ हैल्फ ग्रुप महिला सशक्तिकरण का एक आंदोलन है और लखपति दीदी की चर्चा सर्वत्र सुनाई देती है। बैंकों ने बहुत सहयोग किया है। उसके लिए धन्यवाद, लेकिन कुछ विषय हैं, जिनमें बैंकों एवं राज्यों का और अधिक सहयोग आवश्यक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button