आज समाचार

15 अगस्त से पहले पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, तरनतारण में IED बरामद

तरनतारण। पंजाब में स्वतंत्रता दिवस से पहले एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने गुरुवार को पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के सदस्य हरविंदर रिंदा और पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा समर्थित आतंकवादी लखबीर उर्फ लांडा की ओर से रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर, एजीटीएफ ने तरनतारन पुलिस के साथ मिलकर एक तलाशी अभियान शुरू किया और हरविंदर उर्फ रिंदा के साथियों तक पहुंचने से पहले ही तरनतारन में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद कर लिया। नियंत्रित विस्फोट के लिए आईईडी को सावधानीपूर्वक एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

डीजीपी ने बताया कि विस्फोटक आयुध निपटान (ईओडी) टीम को आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया और बाद में संयुक्त प्रयासों से उसे निष्क्रिय कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सिरहाली, तरनतारन में विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button