आज समाचार

नौकरी चाहिए, तो आज आएं एसएएस नगर, जिला रोजगार और उद्यमिता ब्यूरो कार्यालय में लगेगा प्लेसमेंट कैंप

 मोहाली

पंजाब सरकार के मिशन घर-घर रोजगार के तहत जिला रोजगार और उद्यमिता ब्यूरो एसएएस नगर को 8 अगस्त को डीबीईईए जिला प्रशासनिक परिसर कमरा नंबर 461, तीसरी मंजिलए सेक्टर-76, साहिबजादा अजीत सिंह नगर में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कर रहा है। डीबीईई एसएएस नगर के उप निदेशक हरप्रीत सिंह मानशाहियां ने बताया कि पंजाब सरकार उम्मीदवारों को रोजग़ार प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। इसके तहत उक्त प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाना है। उन्होंने आगे बताया कि उक्त कैंप में वी5 ग्लोबल, आईएफएम फिनकोच, आईप्रोसेस, एलेबर्ट एचआर, फ्लिपकार्ट, सोलर वेव्स और अग्रणी एफएमसीजी कंपनियां भाग लेंगी।

इस कैंप में 18 से 26 वर्ष की आयु के 10वीं, 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवारों का 2 अलग-अलग पदों के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों का वेतन कंपनी के मानदंडों के अनुसार 15000 से 25000 तक होगा और कार्य स्थल मोहाली और चंडीगढ़ के अलावा अमृतसर, जालंधर और लुधियाना होगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों और बायोडाटा के साथ औपचारिक पोशाक में समय पर आने का प्रयास करना चाहिए। जिला रोजगार और उद्यमिता ब्यूरो एसएएस नगर को आठ अगस्त को डीबीईईए जिला प्रशासनिक के परिसर में सजेगा कार्यक्रम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button