आज समाचार

24 साल बाद वल्र्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले में तीन और मृतकों की पहचान

अमरीका में 11 सितंबर, 2001 को वल्र्ड ट्रेड सेंटर में आतंकवादी हमलों के लगभग 24 साल बाद इस त्रासदी में मारे गए तीन और पीडि़तों की आखिरकार पहचान हो गई है। गुरुवार एक प्रेस विज्ञप्ति में न्यूयॉर्क शहर के मुख्य चिकित्सा परीक्षक कार्यालय (ओसीएमई) ने न्यूयॉर्क के फ्लोरल पार्क के रयान फिट्जग़ेराल्ड (26), कैलिफ़ोर्निया में पाम स्प्रिंग्स की बारबरा कीटिंग (72) और एक वयस्क महिला के रूप में हुई है, जिनका नाम उनके परिवार के अनुरोध पर गुप्त रखा जा रहा है।

इन तीनों मृतकों की पहचान संख्या क्रमश: 1651वें, 1652वें और 1653वें व्यक्ति के रूप में घोषित किया। ओसीएमई ने कहा कि हमले से बरामद अवशेषों के उन्नत डीएनए विश्लेषण और परिवार से संपर्क के माध्यम से उनकी पहचान संभव हो पाई है। ओसीएमई ने कहा कि फिट्जग़ेराल्ड की पहचान 2002 में पहली बार बरामद अवशेषों के डीएनए परीक्षण के माध्यम से पुष्टि की गई थी, जबकि कीटिंग और अज्ञात महिला की पहचान 2001 में पहली बार बरामद अवशेषों पर आधारित थी। गौरतलब है कि 11 सितंबर, 2001 को वल्र्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले में लगभग 2753 लोग मारे गए थे। ओसीएमई ने बताया कि लगभग 1100 पीडि़तों के अवशेष अज्ञात हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button