आज समाचार

जिंदा बच्चे को बताया मृत, दफनाने गए तो सांसें चलती मिलीं, सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर बोले- जिंदा है

फिरोजपुर

पंजाब के लुधियाना में निजी अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां, डाक्टरों ने एक जिंदा नवजात बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जब परिवार को लोग बच्चे को दफनाने जा रहे थे तो पता चला कि बच्चे की सांसें चल रही है। युवक आशु ने बताया कि उसकी कुछ साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी पायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार उसे लेबर पेन शुरू हुआ तो मेडीसिटी हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां महिला डॉक्टर ने डिलीवरी कराई, जिसके बाद उसकी पत्नी ने एक लडक़े को जन्म दिया। इसके बाद डॉक्टर ने बताया कि बच्चा मृत पैदा हुआ हैए इसे ले जा सकते हो। आशु ने आगे आरोप लगाया कि डाक्टर ने बच्चे को मृत बताते हुए एक ट्रे में रख दिया। बच्चे पर कोई कपड़ा तक नहीं पड़ा था। इसके बाद बच्चे को उन्हें सौंप दिया गया। वे बच्चे को लेकर दफनाने चले गए।

जब दफनाने की तैयारी कर रहे थे तो बच्चे की सांस चलती महसूस हुईं। उसे तुरंत मेडीसिटी हेल्थ केयर सेंटर वापस लेकर आए, लेकिन डॉक्टर ने उसे फिर से मृत बताया। जिसके बाद वे फिर उसे दफनाने के लिए चले गए। मगर, एक बार फिर बच्चे की सांसें चलती महसूस हुईं। इस बार वे तुरंत बच्चे को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे चेक किया तो सांस चल रही थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका ट्रीटमेंट शुरू कर दिया। सिविल अस्पताल में इलाज के करीब 40 मिनट बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। आशु का आरोप है कि मेडीसिटी हेल्थ केयर सेंटर की डॉक्टर ने बच्चे को मृत बतायाए जिस कारण समय बेकार हुआ और उनके बच्चे की मौत हो गई। यदि मेडीसिटी हेल्थ केयर सेंटर की डॉक्टर समय रहते सही उपचार करती तो उनके बच्चे की जान बच सकती थी। बच्चे की मौत के बाद परिवार के लोग इकट्ठा होकर मेडीसिटी हेल्थ केयर सेंटर पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button