महिंद्रा ने रचा इतिहास, महज 135 सेकेंड में ही सोल्ड आउट हो गई BE 6 की सारी यूनिट्स

नई दिल्ली। महिंद्रा ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रीक SUV BE 6 बैटमैन एडिशन को लांच किया है। महिंद्रा की इस कार ने लांच होते ही बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है। दरअसल कंपनी ने जैसे ही इस कार की बुकिंग खोली तो महज 135 सेकेंड में ही इसकी सभी 999 यूनिट्स सोल्ड आउट हो गई। सुबह 11 बजे बुकिंग शुरू होते ही महिंद्रा ने एक नया रिकॉर्ड बना डाला।
दरअसल, कंपनी ने शुरुआत में केवल 300 यूनिट्स का लिमिटेड कलेक्टर एडिशन प्लान किया था, लेकिन जबरदस्त डिमांड देखते हुए इसे बढ़ाकर 999 यूनिट्स कर दिया गया। इसके बावजूद महज दो मिनट से भी कम समय में पूरा बैच बिक गया। इस SUV का अनावरण भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया था और यह महिंद्रा की वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ग्लोबल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (WBDGCP) के साथ पहली साझेदारी है। इसकी डिलीवरी 20 सितंबर, 2025 से शुरू होगी।
महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन EV में 79 kWh का पावरफुल बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज पर 683 m की रेंज दे सकती है। वहीं, रियल वर्ल्ड कंडीशंस में भी यह SUV 500 km से ज्यादा आसानी से चल सकती है। लिमिटेड एडिशन होने के कारण इसके डिजाइन और फीचर्स इसे बेहद खास बनाते हैं और इसे कलेक्टर्स एडिशन का दर्जा देते हैं। इसका एक्स-शोरूम प्राइस 27.79 लाख रुपये रखा गया है।