खेल
भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में रविवार को भारत के ऐश्वर्या प्रताप ङ्क्षसह तोमर ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में ऐश्वर्य प्रताप ङ्क्षसह तोमर ने चीन के झाओ वेन्यू (462.0) को पछाड़ कर 462.5 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ऐश्वर्य का इसी स्पर्धा में यह दूसरा एशियाई खिताब है।
इससे पहले उन्होंने 2023 में भी स्वर्ण पदक जीता था। अखिल श्योराण ने भी इस साल फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन पांचवें स्थान पर रहे, जबकि एक अन्य भारतीय निशानेबाज चैन ङ्क्षसह चौथे स्थान पर रहे। जापान के नाओया ओकाडा ने कांस्य पदक जीता। ऐश्वर्य तोमर, चैन ङ्क्षसह और अखिल श्योराण की तिकड़ी ने टीम स्पर्धा में 1747 अंकों के साथ रजत पदक भी जीता।