सर्वाधिक सीटों पर लड़ेगी जदयू, NDA गठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय

बिहार में विधानसभा चुनाव से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय हो गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई, लेकिन सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली प्रवास के दौरान सीट बंटवारे पर अंतिम सहमति बन गई है। तय फार्मूल के अनुसार, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) इस बार भी सर्वाधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। इनमें से 203 सीटें जेडीयू-बीजेपी लड़ेंगी, जबकि 40 सीटें अन्य तीन सहयोगी दलों के खाते में जाएंगी।
2020 में भाजपा, 2015 में जदयू की बंपर जीत
2020 में बीजेपी ने 110 सीटें लडक़र 74 सीटें जीत ली थी, जबकि, जेडीयू ने 115 सीटों में से महज 43 सीटें जीत पाई थी। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी गठबंधन से अलग 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन एक भी नहीं जीत पाई। 2015 के चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू लालू यादव की आरजेडी के साथ मिलकर लड़ी और करीब 70 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।