आज समाचार

फील्ड में उतरे CM मान, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चंडीगढ़

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को राहत और बचाव कार्यों में और तेजी लाने के साथ-साथ बाढ़ के कारण डूबे हुए गांवों में फंंसे परिवारों को सभी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आकस्मिक दौरा किया, जिसके दौरान स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें बाढ़ के कारण खड़ी फसलों, मकानों, सार्वजनिक इमारतों और पशुधन को हुए नुकसान की जानकारी दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपनी सरकार की ओर से लोगों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार पहले ही बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर चुकी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में लोगों को बाहर निकालने के लिए वचनबद्ध है और इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और निकासी कार्य युद्धस्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित जिलों में लोगों की निकासी के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने और उन्हें तुरंत राहत प्रदान करने के लिए सभी संसाधन जुटाने के लिए कहा गया है। जिलों के सभी विभागों को इस संकट की घड़ी में लोगों को अधिकतम राहत देने के लिए मिल.जुलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी डिप्टी कमिश्नरों को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल, दवाइयां और अन्य सामान की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button