आज समाचार

आप विधायक पंजाब में हिरासत से फिल्मी स्टाइल में हुआ फरार

चंडीगढ़

पटियाला के सन्नौर हलके से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा मंगलवार को फिल्मी स्टाइल में पुलिस की हिरासत से फरार हो गए। मंगलवार सुबह दुष्कर्म के एक मामले में उन्हें हरियाणा के करनाल के डाबरी गांव से हिरासत में लिया था। पुलिस जब उन्हें पटियाला के रास्ते पंजाब के थाने ले जा रही थी, तो रास्ते में पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। बाद में पठानमाजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फाच्र्यूनर कार में फरार हो गए। पुलिस ने इनमें से फाच्र्यूनर समेत एक आरेापी को पकड़ लिया है और गाड़ी से तीन पिस्टल बरामद की हैं।

पुलिस टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक की तलाश कर रही है। पठानमाजरा की सुरक्षा पहले ही सरकार ने वापस ले ली थी, क्योंकि वह लगातार अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। हिरासत में लेने से पहले पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में आईपीसी की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज किया है। दिल्ली की आप टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है। पठानमाजरा पर 2022 में उनकी दूसरी पत्नी ने पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी वह सुर्खियों में रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button