सोना ऑलटाइम हाई, 1.09 लाख रुपए पर पहुंचा

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम मंगलवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार को सोना 1,438 रुपए बढक़र 1,09,475 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोना 1,08,037 रुपए पर था। वहीं, चांदी 357 रुपए बढक़र 1,24,770 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,24,413 रुपए थी। वहीं, इस महीने यानी सितंबर में ही सोना 7,087 रुपए महंगा हो चुका है। 31 अगस्त को यह 1,02,388 रुपए पर था। वहीं, चांदी की कीमत इस दौरान 7,198 रुपए बढ़ी है।
31 अगस्त को ये 1,17,572 रुपए पर थी। इस दौरान चांदी का भाव भी 38,753 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर, 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,24,689 रुपए प्रति किलो हो गई है। इस साल अब तक सोने की कीमत 33,313 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर, 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,09,475 रुपए का हो गया है।