दैनिक समाचार पत्रों की सर्कुलेशन में रिकॉर्ड वृद्धि

नई दिल्ली
ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (एबीसी) ने जनवरी-जून 2025 की ऑडिट अवधि के लिए प्रमाणित सर्कुलेशन आंकड़े जारी किए हैं। इस अवधि के दौरान दैनिक समाचार पत्रों के सर्कुलेशन में बहुत अधिक वृद्धि दर्ज गई की है। एबीसी के महासचिव आदिल कसाड ने बताया कि आलोच्य अवधि के दौरान दैनिक समाचार पत्रों की औसत बिक्री 2,97,44,148 प्रतियां रहीं, जबकि पिछली अवधि (जुलाई-दिसंबर 2024) में यह 2,89,41,876 प्रतियां थीं। यह 2.77 फीसदी (8,02,272 प्रतियां) की वृद्धि प्रिंट मीडिया उद्योग के लिए एक स्वस्थ रुझान को दर्शाती है।
उन्होंने बताया कि नवीनतम आंकड़े इस बात पर जोर देते हैं कि पाठकों का विश्वसनीय, सत्यापित और गहन जानकारी के लिए समाचार पत्रों पर भरोसा बरकरार है। सर्कुलेशन में वृद्धि प्रिंट के मजबूत प्रदर्शन का संकेत देती है, जो समाचार उपभोग और विज्ञापन सहभागिता दोनों के लिए एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में इसकी स्थिति को मजबूत करती है।