खेल

IND vs SA : ”जाहिर तौर पर फर्क पड़ेगा”, पिच पर बोले दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी कोच पीट बोथा

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी कोच पीट बोथा को लगता है कि बरसापारा स्टेडियम का विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी बेहतर होगा लेकिन वह यह जानना चाहते हैं कि क्या भारतीय क्यूरेटर लाल मिट्टी वाली पिच से घास हटा देंगे। दूसरा और आखिरी टेस्ट शनिवार से यहां शुरू हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स की मुश्किल पिच पर हार के बाद भारत 0-1 से पीछे है।

बोथा ने दूसरे टेस्ट से पूर्व संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘जहां तक पिच का सवाल है तो मैंने आज सुबह इसे देखा। अभी दो दिन बाकी हैं इसलिए यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वे असल में और घास काटेंगे या नहीं। इससे जाहिर तौर पर फर्क पड़ेगा।’ प्रथम श्रेणी में 217 विकेट चटकाने वाले बोथा ने कहा, ‘लेकिन हमने जो सुना है उसके हिसाब से यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट होगा और स्पिन की भूमिका बाद में बनेगी। लेकिन हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि शायद स्पिन पहले होने लग जाए जैसे पिछले टेस्ट में हुआ था।’

बोथा का मानना ​​था कि भारत में सामान्य समय से आधा घंटा पहले सुबह नौ बजे मैच शुरू होने से नमी की वजह से नई गेंद की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा, ‘मैच नौ बजे शुरू हो रहा है, जाहिर है यह थोड़ा ठंडा होगा। रात में काफी गर्मी होती है लेकिन जाहिर है थोड़ी अधिक नमी होगी इसलिए मुझे लगता है कि पहले घंटे में नई गेंद की भूमिका होनी चाहिए। कितने देर तक, हमें पक्का नहीं पता, हमें देखना होगा।’

बोथा ने कहा, ‘अगर विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा है तो पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छा विकल्प है लेकिन अगर विकेट कोलकाता जैसा है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर गेंद पहले दिन से ही टर्न होने लगे तो कभी-कभी इसकी (पहले बल्लेबाजी करने की) कोई खास भूमिका नहीं होती क्योंकि यह पिछले मैच की तरह कम स्कोर वाला मैच बन जाता है और फिर पहले, दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की उतनी बड़ी भूमिका नहीं होती।’

बोथा ने कहा, ‘लेकिन अगर पिच पहले दो दिन ठीक-ठाक खेलने वाली है तो आप जाहिर है कि पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे जिससे कि बाद में परिस्थितियों का फायदा उठा सकें।’ टीम की बात करें तो बोथा कगिसो रबाडा के दूसरे मैच में खेलने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। यह तेज गेंदबाज पसलियों में चोट के कारण पहला मैच नहीं खेल पाया था। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका की जीत के हीरो रहे साइमन हार्मर को कोलकाता में कंधे में हल्की चोट लगी थी जिसके लिए उन्होंने एक विशेषज्ञ से सलाह ली थी और वह ठीक लग रहे हैं। बोथा ने कहा, ‘रबाडा मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। जाहिर है कि उन्होंने आज अभ्यास नहीं किया लेकिन हम अगले 24 घंटों में फैसला लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button