दिया मिर्ज़ा और राहुल भट्ट की ”अनटाइटल्ड लव स्टोरी”, निर्देशक कनवल सेठी के निर्देशन में हुई शूटिंग पूरी

दिया मिर्ज़ा और राहुल भट्ट अभिनीत, इंडो-जर्मन फिल्ममेकर कनवल सेठी द्वारा निर्देशित रोमांटिक फ़िल्म की शूटिंग आधिकारिक रूप से पूरी हो चुकी है। यह पहली बार है जब दो प्रतिभाशाली और संजीदा कलाकार एक साथ किसी फ़िल्म में नज़र आएंगे। यह फ़िल्म प्रेम, विरह और मानवीय भावनाओं की परिपक्व और आत्मिक यात्रा को दर्शाती है।
सेठी की लोकप्रिय फ़िल्म ‘Once Again’ का आध्यात्मिक सीक्वल मानी जा रही यह कहानी नैनीताल के शांत और खूबसूरत परिवेश में आगे बढ़ती है, जो परिपक्व प्रेम की जटिलता को बेहद संवेदनशीलता और सहजता से प्रस्तुत करती है। कनवल सेठी अपनी भावनात्मक और अंतरंग कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं और इस फ़िल्म के माध्यम से वह एक बार फिर लयात्मक यथार्थवाद के साथ गहराई से छू लेने वाली प्रेम कहानी सिनेमाप्रेमियों तक पहुंचाने जा रहे हैं। फ़िल्म के निर्माता ने सोशल मीडिया पर शूट पूरा होने की खुशी साझा करते हुए कहा ‘A WRAP of Epic proportions’









