
चंडीगढ़, 25 दिसंबर:
सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एंड स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा ऑल इंडिया सर्विसेज टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट का आयोजन 12 से 16 जनवरी, 2026 तक टेबल टेनिस हॉल, सेक्टर-23, चंडीगढ़ में किया जा रहा है। पंजाब की पुरुष और महिला टेबल टेनिस टीमों के लिए ट्रायल 31 दिसंबर को पोलो ग्राउंड, पटियाला में सुबह 11 बजे आयोजित किए जाएंगे।
खेल विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रायल्स में सुरक्षा सेवाओं/अर्धसैनिक बलों/केंद्रीय पुलिस संगठनों/पुलिस/आरपीएफ/सीआईएसएफ/बीएसएफ/आईटीबीपी तथा एनएसजी आदि के कर्मचारी, स्वायत्त निकायों/अंडरटेकिंग्स/सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, यहां तक कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित बैंक भी शामिल हैं। हालांकि, कच्चे/दिहाड़ीदार कर्मचारी, कार्यालयों में अस्थायी रूप से कार्यरत कर्मचारी, नए भर्ती कर्मचारी जो नियमित सेवाओं में 6 महीने से कम अवधि से कार्यरत हैं—इनको छोड़कर—विभिन्न विभागों के नियमित सरकारी कर्मचारी अपने-अपने विभागों से एन.ओ.सी. (अनापत्ति प्रमाण पत्र) प्राप्त करने के उपरांत ही भाग ले सकेंगे।
इस टूर्नामेंट में आने-जाने, ठहरने तथा भोजन आदि पर होने वाले सभी खर्चों का वहन खिलाड़ी स्वयं करेंगे।






