पंजाबराजनीतिहोशियारपुर

प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है क्रिसमस का त्योहार : विधायक ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 25 दिसंबर:
विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने क्रिसमस के शुभ अवसर पर सभी होशियारपुरवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय को हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वे मोना मेमोरियल चर्च में आयोजित एक विशेष प्रार्थना सभा में शामिल हुए और प्रभु यीशु मसीह के संदेशों को स्मरण किया।
विधायक जिंपा ने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, त्याग, करुणा और सेवा का प्रतीक है। प्रभु यीशु मसीह ने मानवता को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती हमेशा धार्मिक सौहार्द और आपसी सम्मान की मिसाल रही है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा, सम्मान और विकास सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से सभी समुदायों को समान रूप से लाभ मिल रहा है।
मोना मेमोरियल चर्च में हुए इस आयोजन के दौरान विधायक जिंपा ने शहर की शांति, प्रगति और आपसी भाईचारे के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा, डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, अतुल शर्मा (सोनालिका), संजय शर्मा, जेसन मैथ्यूज, स्टीफन, राजीव रंगा, पास्टर मंदीप नगर सीनियर, पूर्व पार्षद कुलविंदर हुंदल, पार्षद मुकेश मल्ल, ब्लॉक प्रधान जसपाल सुमन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button