पंजाबराजनीति

पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए किए जा रहे प्रयास: डिप्टी डायरेक्टर

श्री मुक्तसर साहिब, 26 दिसंबर:

कैबिनेट मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां (पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण) के मार्गदर्शन में पशुपालकों की भलाई के लिए पशुपालन विभाग, पंजाब द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला श्री मुक्तसर साहिब के पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. गुरदित्त सिंह औलख ने बताया कि पशुओं को परजीवी-मुक्त रखने के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर निःशुल्क डी-वार्मिंग की जाती है तथा घातक बीमारियों से बचाव के लिए पशुओं में मुँह-खुर, गलघोंटू और लम्पी स्किन रोग का टीकाकरण किया जाता है। इसके अतिरिक्त बकरियों और भेड़ों में पीपीआर व ईटीवी, घोड़ों और खच्चरों में टेटनस तथा कुत्तों में रेबीज से बचाव हेतु निःशुल्क एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जाती है।

उन्होंने बताया कि पशुपालकों को बेहतर पशु स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वेटनरी पॉलीक्लिनिक बादल में इनडोर पेशेंट वार्ड (आईपीडी) की शुरुआत की गई है। पॉलीक्लिनिक और तहसील स्तर के पशु अस्पतालों में सर्पदंश के इलाज के लिए दवाइयां भी उपलब्ध हैं।

उन्होंने आगे बताया कि जिला श्री मुक्तसर साहिब की तहसीलों में पंजाब गौ सेवा आयोग के सहयोग से चार गौशालाओं में दिसंबर 2025 के दौरान गौ-कल्याण शिविर लगाए गए हैं। इन गौ-कल्याण शिविरों में गौओं के उपचार के साथ-साथ प्रत्येक गौशाला को 25,000 रुपये मूल्य की दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गई हैं। पशुओं पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए जिले में सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी टू एनिमल्स (SPCA) भी कार्यरत है, जिसका टोल-फ्री नंबर 99885-60065 है।

उन्होंने जिले के पशुपालकों से विभाग द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जा रहे उत्तम नस्ल के सेक्स्ड सीमेन का अधिक से अधिक उपयोग कर इसका लाभ उठाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button