पंजाबराजनीति

स्पीकर संधवां द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के आगमन पर्व को समर्पित श्री सुखमनी साहिब के पाठ के भोग में शिरकत

कोटकपूरा, 28 दिसंबर 2025 –
पंजाब विधानसभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने आज भगत नामदेव सभा सोसायटी (रजि.) तथा समस्त साध संगत कोटकपूरा द्वारा गुरुद्वारा साहिब शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी, मोगा रोड, कोटकपूरा में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के आगमन पर्व को समर्पित करवाए गए श्री सुखमनी साहिब के पाठ के भोग में शिरकत की।
इस अवसर पर स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों द्वारा की जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और सामाजिक सेवाएं समाज में आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने समस्त साध संगत की चढ़दी कला तथा प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास भी की।
इस दौरान स्पीकर संधवां द्वारा गुरुद्वारा साहिब की सेवाओं के लिए 5 लाख रुपये की राशि का चेक गुरुद्वारा प्रबंधकों को भेंट किया गया।
इस मौके पर भगत नामदेव सभा सोसायटी (रजि.) कोटकपूरा के प्रधान सरदार शरणजीत सिंह मूकर के अलावा सरदार अरुण चावला, सरदार मनप्रीत सिंह धालीवाल, सरदार सिमरनजीत सिंह, सरदार गुरिंदर सिंह चाना, सरदार जगदेव सिंह, सरदार मेजर सिंह, सरदार निप्पी जोसी, सरदार मलकीत सिंह डिप्टी, सरदार गुरचरण सिंह, सरदार नत्था सिंह, सरदार सुखचैन सिंह, सरदार जस्मेल सिंह, सरदार बॉबी जस्सल, सरदार सुरिंदर सिंह, सरदार हरमन सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह कमों तथा सभा के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button