
कोटकपूरा, 28 दिसंबर :
पंजाब विधानसभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने जैतो रोड, ऋषि पब्लिक स्कूल के सामने, कोटकपूरा में श्री बलविंदर सिंह के निवास स्थान पर रखे गए सहज पाठ के भोग तथा ज्ञानी जैल सिंह मार्केट के निकट बाबा जीवन सिंह गेट, कोटकपूरा में बाबा मोती राम मेहरा जी की स्मृति में लगाए गए लंगर में भाग लिया।
इसके तुरंत बाद वे कोठे गज्जन सिंह के कम्युनिटी सेंटर में रखे गए पाठ के भोग में शामिल हुए, जहां उन्होंने संगत को परमात्मा के नाम से जुड़ने का संदेश दिया और रागी सिंहों द्वारा किए गए कीर्तन का आनंद लिया।
स्पीकर संधवां ने “कर भला हो भला” प्रेस क्लब कोटकपूरा एवं अलायंस क्लब कोटकपूरा द्वारा दसवें पातशाह के माता गुजरी जी और साहिबजादों की शहादत को समर्पित लगाए गए लंगर में भी सहभागिता की तथा लंगर सेवा निभाई। इसी तरह उन्होंने वार्ड नंबर 26, कोटकपूरा स्थित हुक्मी नाथ डेरे में आयोजित नगर कीर्तन में भी हाजिरी लगवाई।
स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां आम लोगों के सुख-दुख में सहभागी होते हुए गुरुद्वारा साहिब माता दया कौर जी, गांव में श्रीमती विद्या वंती के पाठ के भोग, बजरंग भवन के नजदीक राम बाग कोटकपूरा में श्री श्याम लाल मित्तल के भोग तथा श्री राधा कृष्ण धाम, फरीदकोट में भी शामिल हुए और परिवार के साथ दुख साझा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परिवार के किसी सदस्य का अचानक चले जाना परिवार और समाज के लिए बहुत बड़ा नुकसान होता है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।
उन्होंने परमात्मा से अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।






