पंजाबराजनीति

‘नशों के खिलाफ युद्ध’ के 302वें दिन पंजाब पुलिस ने 3 किलो हेरोइन सहित 97 नशा तस्करों को काबू किया

चंडीगढ़, 28 दिसंबर :
प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे “नशों के खिलाफ युद्ध” के 302वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 351 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 81 एफआईआर दर्ज कर 97 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 302 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 42,203 हो गई है।
इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए तस्करों के कब्जे से 3 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 1.4 किलो गांजा, 21 किलो भुक्की, 557 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 16,910 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। नशों के खिलाफ इस अभियान की निगरानी के लिए पंजाब सरकार द्वारा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का गठन भी किया गया है।
इस अभियान के दौरान 71 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 351 स्थानों पर छापेमारी की। दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 348 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)—लागू की है। इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 35 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास उपचार लेने के लिए प्रेरित भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button