राजनीति

जिला प्रशासनिक परिसर में सुखमनी साहिब जी का पाठ करवाया गया

फाजिल्का, 1 जनवरी

नए साल की शुरुआत के अवसर पर जिला प्रशासनिक परिसर में सुखमनी साहिब जी का पाठ करवाया गया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर फाजिल्का अमरप्रीत कौर संधू ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिला निवासियों को नए साल की शुरुआत की बधाई दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) डॉ. मनदीप कौर, एस.डी.एम. फाजिल्का मैडम वीरपाल कौर, सहायक कमिश्नर श्री अमनदीप सिंह मावी तथा सहायक कमिश्नर (यू.टी.) श्री अरविंद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

डिप्टी कमिश्नर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नए साल 2026 के आगमन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया साल सभी के लिए खुशियों भरा हो। उन्होंने कहा कि नए साल के अवसर पर हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कार्यालय में काम करवाने आने वाले लोगों को और भी बेहतर तरीके से सेवाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि अपनी ड्यूटी के प्रति कर्तव्य को समझते हुए प्रत्येक व्यक्ति के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए तथा उनके कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।

उन्होंने बताया कि नए साल की इस शुभ शुरुआत के मद्देनजर सुखमनी साहिब जी का पाठ रखा गया, जिसके दौरान समस्त संगत ने गुरबाणी के कीर्तन का आनंद लिया। शब्द कीर्तन के माध्यम से पाठियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को निहाल किया तथा सर्वत्र भलाई के लिए अरदास की गई। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button