पंजाबराजनीति

‘नशों के खिलाफ युद्ध’: 308वें दिन पंजाब पुलिस ने 2.2 किलो हेरोइन सहित 119 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया

चंडीगढ़, 3 जनवरी:
प्रदेश से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम “नशों के खिलाफ युद्ध” के लगातार 308वें दिन पंजाब पुलिस ने 347 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 119 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 103 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही 308 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर अब 43,095 हो गई है।
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.2 किलो हेरोइन, 595 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 17,620 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
74 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 347 छापे मारे। दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 355 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।
राज्य सरकार ने नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन—लागू की है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस ने ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत आज 46 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button