पंजाबराजनीति

‘पंजाब सड़क स्वच्छता मिशन’: डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों द्वारा गोद ली गई सड़कों के उचित रखरखाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की

जालंधर, 3 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आज ‘पंजाब सड़क स्वच्छता मिशन’ के तहत सड़कों के बुनियादी ढांचे को बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रगति की समीक्षा की।
यहां जिला प्रशासनिक परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने जिले में अधिकारियों द्वारा गोद ली गई सड़कों के उचित रखरखाव के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में गोद ली गई सड़कों का नियमित निरीक्षण करने और उनके सुव्यवस्थित रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि गोद ली गई सड़कों पर साफ-सफाई, गड्ढों, जल निकासी सहित सामने आ रही अन्य समस्याओं को तुरंत संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी के साथ साझा किया जाए, ताकि इनका शीघ्र समाधान कर जिला निवासियों को राहत दी जा सके।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निवासियों के लिए सुचारु और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सड़कों के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को अपने निरीक्षण और की गई कार्रवाई की तस्वीरें साझा करने के साथ-साथ इस संबंध में रिपोर्ट को नियमित रूप से अपडेट करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर, सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर., संयुक्त आयुक्त नगर निगम मनदीप कौर एवं सुमनदीप कौर, सी.एम.एफ.ओ. नवदीप सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button