पंजाबराजनीति

जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण रूपनगर द्वारा विश्व खेल दिवस के अवसर पर जिला जेल रूपनगर में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

रूपनगर, 02 जनवरी:
जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण रूपनगर द्वारा विश्व खेल दिवस के अवसर पर जिला जेल रूपनगर में कैदियों और बंदियों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान वॉलीबॉल, रस्साकशी के अलावा भांगड़ा और गिद्धा की प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं।
इस मौके पर अतिरिक्त सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण एस.ए.एस. नगर, श्रीमती जगदीप कौर विरक द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए और उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने प्रत्येक बंदी/हवालाती को नशों से दूर रहकर खेलों की ओर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया, ताकि कोई भी युवा नशे की ओर न जाए।
इस अवसर पर बातचीत करते हुए सी.जे.एम. कम सचिव, जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण रूपनगर, श्रीमती अमनदीप कौर ने बताया कि रूपनगर जिले सहित पूरे पंजाब में पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण एस.ए.एस. नगर के निर्देशों के तहत “यूथ अगेंस्ट ड्रग्स” अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गांवों, शहरों और जेलों में नशों के खिलाफ सेमिनार, नुक्कड़ नाटक और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, ताकि हर व्यक्ति, विशेषकर युवा पीढ़ी, नशों से दूर रह सके।
इस मौके पर चीफ एल.ए.डी.सी. रूपनगर राजबीर सिंह राय, जिला जेल रूपनगर के सुपरिटेंडेंट हरजोत सिंह कलेर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट जेल मनप्रीत सिंह कंग सहित जिला जेल और डी.एल.एस.ए. का समस्त स्टाफ उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button