
जलालाबाद, 6 जनवरी:
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड श्री मुक्तसर साहिब और नगर काउंसिल जलालाबाद की संयुक्त टीम द्वारा जलालाबाद शहर के बाजारों में चाइना डोर और सिंगल यूज़ प्लास्टिक की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए गए।
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एस.डी.ओ. एवं नगर काउंसिल जलालाबाद के कार्यसाधक अधिकारी श्री बलविंदर सिंह ने शहर में चाइना डोर बेचने वाले दुकानदारों को चाइना डोर का प्रयोग न करने के संबंध में सख्त निर्देश दिए। कार्यक्रम समन्वयक श्री अमनदीप ने शहरवासियों से चाइना डोर का उपयोग न करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार चाइना डोर या सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सरकार के नियमों और निर्देशों के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चाइना डोर मनुष्यों और पक्षियों के लिए अत्यंत घातक है और इससे जुड़ी अनेक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी कारण इसकी बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग से भी परहेज करना चाहिए।
इस अवसर पर जे.ई. पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मैडम मनजीत कौर, जे.ई. नगर काउंसिल जलालाबाद मैडम बलजीत कौर, इंस्पेक्टर नगर काउंसिल जलालाबाद श्री संदीप कुमार, सी.एफ. अमनदीप, सचिन धवन, रेशम सिंह, अभिनास सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।






