पंजाबराजनीति

‘नशों के खिलाफ युद्ध’: 312वें दिन पंजाब पुलिस ने 6.2 किलोग्राम हेरोइन सहित 107 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 7 जनवरी:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए शुरू किए गए अभियान “नशों के खिलाफ युद्ध” के लगातार 312वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 296 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 107 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 82 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही 312 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 43,544 हो गई है।
छापेमारी के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 6.2 किलोग्राम हेरोइन, 7 किलोग्राम भुक्की, 496 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 34,820 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का भी गठन किया है।
64 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्य भर में 296 स्थानों पर छापेमारी की। इस पूरे दिन चले अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 300 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
राज्य सरकार ने नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट (कानूनी कार्रवाई), डी-एडिक्शन (नशा मुक्ति) और प्रिवेंशन (रोकथाम)—लागू की है। पंजाब पुलिस ने ‘नशा छुड़ाओ’ पहल के तहत आज 41 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button