अपराधपंजाबराजनीति

“युद्ध नशों के खिलाफ” के 317वें दिन पंजाब पुलिस ने 69 नशा तस्करों को किया काबू

चंडीगढ़, 12 जनवरी:
राज्य में मादक पदार्थों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशों के खिलाफ” के 317वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 272 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 49 FIR दर्ज की गईं और 69 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 317 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 44,191 हो गई है।
इन छापों के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3.3 किलोग्राम हेरोइन, 385 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1.10 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और SSPs को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमिटी भी बनाई गई है।
इस ऑपरेशन के दौरान 58 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 272 स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस टीमों ने पूरे दिन में 271 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।
पंजाब सरकार ने राज्य में नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – एन्फोर्समेंट, डी-अडिक्शन और प्रिवेंशन (EDP) – लागू की है। पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के तहत आज 18 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए राजी भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button