
चंडीगढ़, 13 जनवरी:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम “युद्ध नशों के विरुद्ध” को लगातार 318वें दिन भी जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने आज 228 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 50 एफआईआर दर्ज कर 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 318 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 44,312 हो गई है।
इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.7 किलोग्राम हेरोइन, 977 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 32,650 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशा विरोधी मुहिम की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है।
इस अभियान के दौरान 45 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी में 600 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 80 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्य भर में 228 स्थानों पर छापे मारे। दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 226 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।
राज्य सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—एनफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)—लागू की गई है। इसी के तहत ‘डी-एडिक्शन’ पहल के अंतर्गत आज 31 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया गया






