पंजाबराजनीति

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग के नव-नियुक्त सदस्य को शपथ दिलाई।

चंडीगढ़, 14 जनवरी 2026:
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज स्थानीय सरकार भवन, सेक्टर-35, चंडीगढ़ में पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग के नव-नियुक्त सदस्य रवि कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग के सदस्य रवि कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद कहा कि वे अपनी योग्यता, निष्ठा, लगन और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग के चेयरपर्सन विश्वजीत खन्ना, बिजली विभाग के सचिव बसंत गर्ग आईएएस, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा रवि कुमार के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button