
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में गैंगस्टरवाद, अपराध और आतंक फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।
मान सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है—ज़ीरो टॉलरेंस। कानून तोड़ने वालों के साथ किसी भी समझौते की गुंजाइश नहीं होगी और आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। पंजाब पुलिस को पूर्ण स्वतंत्रता दी गई है कि वह अपराधियों पर सख्त और तुरंत कार्रवाई करे।
हाल ही के दिनों में पंजाब पुलिस ने कई बड़े मामलों में तेज़ी से कार्रवाई कर यह साबित किया है कि सरकार और पुलिस पूरी मजबूती के साथ जनता के साथ खड़ी है। सरपंच जरमेल सिंह हत्याकांड में पुलिस ने कुछ ही समय में आरोपियों को ट्रैक कर छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। यह एक सतर्क और त्वरित ऑपरेशन था, जिससे स्पष्ट होता है कि अपराधी अब कहीं भी छिपकर नहीं रह सकते।
मोहाली में हुए चर्चित कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड में भी पंजाब पुलिस ने साहसिक और निर्णायक कदम उठाए। मुठभेड़ में एक आरोपी को निष्क्रिय किया गया, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए। इसके बावजूद पुलिस ने पीछे नहीं हटी और लगातार पीछा करते हुए पश्चिम बंगाल से दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह दर्शाता है कि पंजाब पुलिस किसी भी कीमत पर अपराधियों को नहीं बख्शेगी।
आज ही एक और बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए बरनाला पुलिस ने पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू पर हमले की योजना को समय रहते रोक दिया। पुलिस ने कोटदुना के सरपंच सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जो इस हमले की योजना बना रहे थे। यह साबित करता है कि पंजाब पुलिस न केवल अपराध के बाद, बल्कि पहले ही उसे रोकने में सक्षम है।
तरनतारन में किराना दुकान के मालिक की हत्या के मामले में भी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया, जिससे स्पष्ट संदेश गया कि निर्दोष नागरिकों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह कदम यह दिखाता है कि मान सरकार अपराधियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरत रही।
इन सभी मामलों से स्पष्ट होता है—तेज़ प्रतिक्रिया, मजबूत इच्छाशक्ति और पूरी तैयारी। पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की यह रणनीति राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत कर रही है और आम लोगों का भरोसा बढ़ा रही है। अब अपराधियों को यह एहसास हो चुका है कि वे चाहे कहीं भी हों, कानून की पकड़ से नहीं बच सकते।
मान सरकार के इन कदमों से स्पष्ट है कि पंजाब को गैंगस्टरवाद और अपराध से मुक्त करने का संकल्प केवल नारा नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर लागू हो चुका है। पंजाब पुलिस दिन-रात मेहनत कर रही है और सरकार उन्हें पूरा समर्थन दे रही है। यही कारण है कि आज पंजाब एक सुरक्षित, शांत और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहा है।






