पंजाबराजनीति

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा लहरागागा में मेडिकल कॉलेज के लिए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया गया

चंडीगढ़, 15 जनवरी:
पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और लहरागागा में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के फैसले तथा कर्मचारियों के मामले को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल द्वारा हाल ही में इन जन-हितैषी और कर्मचारी-हितैषी फैसलों को मंजूरी दी गई है।
बैठक के दौरान श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा,
“लहरागागा में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का फैसला एक जन-हितैषी कदम है, जो आम नागरिकों को उनके घरों के नज़दीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्नत चिकित्सा उपचार के लिए दूर-दराज़ के शहरों पर उनकी निर्भरता को कम करेगा।”
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 440 बिस्तरों और 100 एमबीबीएस सीटों की क्षमता वाला प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज मालवा क्षेत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को और मजबूत करेगा तथा चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहतर अवसर पैदा करेगा।
कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित लिए गए फैसले पर प्रकाश डालते हुए श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा,
“बाबा हीरा सिंह भट्ठल इंस्टीट्यूट के स्टाफ को सरकारी विभागों में समायोजित करने संबंधी कैबिनेट की मंजूरी यह स्पष्ट संदेश देती है कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और सरकार ने समय रहते हस्तक्षेप कर उनकी नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित की है।”
उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लहरागागा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ होगा और कर्मचारियों के मुद्दे का समाधान यह दर्शाता है कि सरकार द्वारा बिना देरी के न्याय और राहत प्रदान करने को प्राथमिकता दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button