पंजाबराजनीति

# पंजाब सरकार ने स्कूलों का समय बदला

चंडीगढ़, 15 जनवरी:
पंजाब के शिक्षा मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब प्राथमिक स्कूल सुबह 10 बजे के बाद से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 10 बजे के बाद से दोपहर 3:20 बजे तक संचालित होंगे। यह नया समय 21 जनवरी, 2026 तक लागू रहेगा।
सरदार बैंस ने कहा, “हमारे विद्यार्थियों की भलाई और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने स्कूल प्रमुखों और जिला शिक्षा अधिकारियों (डी.ई.ओ.) को निर्देश दिए हैं कि राज्य भर के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में संशोधित समय-सारिणी को सख्ती से लागू किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button